रामबदन राय ने कर्पूरी जनता दल की आधिकारिक घोषणा पर सीएम नीतीश पर साधा निशाना 

रामबदन राय ने कर्पूरी जनता दल की आधिकारिक घोषणा पर सीएम नीतीश पर साधा निशाना 

रामबदन राय ने कर्पूरी जनता दल की आधिकारिक घोषणा पर सीएम नीतीश पर साधा निशाना 

कर्पूरी जनता दल के तत्वावधान में गुरुवार को स्थानीय चाणक्य होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में पूर्व विधान पार्षद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामबदन राय ने नवनिर्मित दल कर्पूरी जनता दल की आधिकारिक घोषणा की। इसके पश्चात उन्होंने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में जननायक कर्पूरी के अतिपिछड़ा को नीतीश सरकार ने हाशिए पर ला दिया है।

आगे उन्होंने कहा कि अप्रैल 2015 में लालू यादव व नीतीश कुमार की संयुक्त महागठबंधन की सरकार ने तत्कालीन विरोधी दलों के सहयोग से संपन्न एवं मजबूत समाज तेली, दांगी एवं अन्य को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया। जिसके दुष्परिणाम स्वरूप कर्पूरी के वास्तविक अति पिछड़ा वर्ग की जातियों की हकमारी हो रही है।