फारबिसगंज में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत वीर महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर किया गया माल्यार्पण   

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत आज सुबह फारबिसगंज शहर के वीर महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने एकत्रित होकर शहर के राजेंद्र बाबू की प्रतिमा स्थल,

इलाके के प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी पंडित रामदेनी तिवारी की प्रतिमा स्थल, तुम मुझे खून दो मैं तुझे आजादी दूंगा का नारा बुलंद करने वाले देश के अमर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल सहित आधा दर्जन से अधिक प्रतिमा स्थलो को खुद साफ सफाई कर मल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। वही इस मौके पर फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी, मुख्य पार्षद बीना देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।