बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने दो सिपाहियों को किया सस्पेंड
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
विधानसभा के मॉनसूत्र सत्र शुरू होने से पहले अध्यक्ष ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि दो सिपाहियों को विधायकों से दुर्व्यवहार मामले में सस्पेंड किया गया है। हालांकि इतने बड़े मामले में सिपाहियों पर ठीकरा फोड़ने पर तरह-तरह के सवाल भी खड़े होने लगे है।
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा ने बताया कि जिन जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया वैसे कर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है और दो सिपाहियों को चिन्हित कर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबित सिपाहियों में शेष नाथ प्रसाद और रंजीत कुमार बताया गया।
आपको बता दें कि, पिछले बजट सत्र के दौरान 23 मार्च 2021 को विधानसभा में विपक्षी सदस्यों के भारी हंगामे के बीच अध्यक्ष ने पटना डीएम-एसपी को बुला लिया था। सदन में पुलिस की इंट्री हुई और बाहर से आये अधिकारियों ने अध्यक्ष का घेराव कर रहे विपक्षी विधायकों की पिटाई की। वीडियो सामने आने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने जांच के आदेश दिये थे। आगे उन्होनें यह भी बताया कि मॉनसून सत्र में सदन में जाने से विपक्षी विधायक डर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि किसी विधायक को सदन में आने से डरने की जरूरत नहीं है,गलत वाले डरेंगे।
आँखें न्यूज़ 24 Apr 25, 2026 0
भारत का कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार हुआ है। उसका संबंध अंतरराष्ट्रीय...
आँखें न्यूज़ 24 Mar 26, 2026 0
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का गाना ‘फिर से’ लोगों को भावुक कर रहा...
आँखें न्यूज़ 24 Apr 20, 2026 0
भारतीय क्रिकेटर Virat Kohli और अभिनेत्री Anushka Sharma एक बार फिर वृंदावन पहुंचे,...
आँखें न्यूज़ 24 Mar 26, 2026 0
ईरान ने अमेरिकी एफ-18 लड़ाकू विमान गिराने का दावा किया, लेकिन अमेरिका ने इसे झूठ...
आँखें न्यूज़ 24 Mar 12, 2026 0
लखनऊ में अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर...
आँखें न्यूज़ 24 Nov 14, 2025 0
बिहार चुनाव में एनडीए 200+ सीटों की बढ़त के साथ प्रचंड जीत की ओर। लेकिन सबसे बड़ा...
Aankhen Apr 10, 2025 0
राणा को जेल में रखने के लिए आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं और जेल अधिकारी अदालत के...
Total Vote: 0
हां



