यमुना सफाई: CM रेखा गुप्ता ने वजीराबाद ड्रेन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि यहां नाले के पानी को ट्रीट किया जाता है। यहीं से नजफगढ़ ड्रेन होता हुआ आगे बढ़कर श्रीनगर ड्रेन में मिलकर यमुना में गिरता है। गंदा पानी यमुना में ना गिरे इसके लिए यमुना से करीब 3 से 4 किलोमीटर पहले ही वजीराबाद में इसी जगह पर पानी को ट्रीट करके आगे छोड़ने की योजना को लेकर ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल ने इस जगह का दौरा किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को कई बड़े नालों और वजीराबाद बैराज पर यमुना नदी के हिस्से का निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को ‘रिवरफ्रंट’ परियोजना पर काम करने के निर्देश दिए। बताया गया है कि जितने बड़े नाले हैं उसका निरीक्षण सरकार द्वारा किया जा रहा है। यमुना की सफाई के लिए 22 नालों की गाद निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सफाई कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों की ओर से जानकारी दी गई कि यहां नाले के पानी को ट्रीट किया जाता है। यहीं से नजफगढ़ ड्रेन होता हुआ आगे बढ़कर श्रीनगर ड्रेन में मिलकर यमुना में गिरता है। गंदा पानी यमुना में ना गिरे इसके लिए यमुना से करीब 3 से 4 किलोमीटर पहले ही वजीराबाद में इसी जगह पर पानी को ट्रीट करके आगे छोड़ने की योजना को लेकर ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उपराज्यपाल ने इस जगह का दौरा किया।
उन्होंने अधिकारियों से बात की कि यहां एक ऐसी योजना बनाई जाए जिससे जल्द ही इस इलाके को टूरिस्ट प्लेस बनाया जा सके और यहां सुबह और शाम लोग वॉक करने के लिए भी यहां आ सके। साथ ही साथ इस इलाके को डेवलप करके रिवर फ्रंट के तरीके से सुंदर बनाया जा सके, जिससे आसपास के इलाके के सहित पूरी दिल्ली के लोगों को भी फायदा होगा यहां वातावरण भी स्वच्छ होगा और पानी भी साफ होकर यमुना में मिलेगा जिससे यमुना भी मैली नहीं होगी।