बम गिरता तो पता नहीं चलता? कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के मांगे सबूत; BJP ने किया पलटवार
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, हमारे देश में कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा?

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2019 के पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद बालाकोट में किए गए हवाई हमले की सत्यता पर सवाल उठाने संबंधी कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की टिप्पणी को लेकर विपक्षी दल की शनिवार को आलोचना की और कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान को बार-बार ‘ऑक्सीजन’ मुहैया करा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, अंदर यह कांग्रेस कार्य समिति (CWC) है, लेकिन बाहर यह पाकिस्तान कार्य समिति (PWC) की तरह काम करती है।
दरअसल, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा, हमारे देश में कोई बम गिरे तो पता नहीं चलेगा? कहते हैं कि हमने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया, कुछ नहीं हुआ। कहीं नहीं दिखे सर्जिकल स्ट्राइक, किसी को नहीं पता चला।
चन्नी ने कहा, मैं तो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत हमेशा मांगता रहा हूं। पहलगाम हमले के बाद सरकार की क्षमता पर सवाल उठने लगा है। आज देश के लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है। पूरा देश इंतजार कर रहा है कि पाकिस्तान को कब जवाब दिया जाएगा। आज 10 दिन हो गए हैं, सरकार क्या कर रही है? चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर एक फिर देश में राजनीति जोरों पर है।