भारतीय टैलेंट पर ट्रंप का प्रहार! अमेरिकी कंपनियों को 'नो इंडिया-नो चाइना' अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और चीन से टेक टैलेंट की हायरिंग पर प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है। जानिए इसका भारत की IT इंडस्ट्री और H-1B वीज़ा होल्डर्स पर क्या असर पड़ेगा।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी की है। इस बार उन्होंने सीधे तौर पर अमेरिकी टेक कंपनियों को भारत और चीन से टैलेंट हायर करने से मना किया है। वॉशिंगटन में आयोजित एक एआई सम्मेलन में ट्रंप ने कहा:
"अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं क्योंकि कंपनियाँ विदेशी श्रमिकों को बढ़ावा दे रही हैं। अब Google, Microsoft, Apple और Meta जैसी कंपनियों को सिर्फ अमेरिका में ही हायरिंग करनी होगी।"
भारतीय टेक प्रोफेशनल्स पर मंडराया संकट
हर साल लाखों भारतीय युवा, खासकर इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी सेक्टर से, अमेरिका की बड़ी कंपनियों में नौकरी पाते हैं। ये अधिकतर H-1B वीज़ा के ज़रिए भर्ती होते हैं। ट्रंप की इस नई नीति के संकेत से:
- H-1B वीज़ा होल्डर्स की नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
- भारत से नए ग्रैजुएट्स की अमेरिका में प्लेसमेंट रुक सकती है।
- वर्क वीज़ा की प्रक्रिया और अधिक सख्त हो सकती है।
Indian IT Sector को होगा बड़ा नुकसान
भारत की टेक इंडस्ट्री—विशेषकर बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों की अर्थव्यवस्था—अमेरिकी कंपनियों पर काफी निर्भर है। ट्रंप के इस रवैये का असर होगा:
- आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट्स में कटौती
- भारतीय कंपनियों की विदेशी कमाई में गिरावट
- स्टार्टअप और ट्रेनिंग सेंटर के लिए बुरा समय
- युवाओं के लिए अमेरिका जाना सपना भर बन जाएगा
टेक कंपनियाँ फंसी दो पाटों के बीच
ट्रंप के बयान के बाद Google, Microsoft जैसी कंपनियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक तरफ उन्हें अमेरिकी सरकार के दबाव का सामना करना है, दूसरी तरफ दशकों से भारतीय टैलेंट पर उनकी निर्भरता भी है।
खास बात यह है कि Google के CEO सुंदर पिचाई, Microsoft के CEO सत्य नडेला, IBM की अध्यक्ष अरविंद कृष्णा—ये सभी भारत में जन्मे प्रोफेशनल्स हैं। इन कंपनियों का इनोवेशन और ग्रोथ भारतीय इंजीनियरों के बिना अधूरा है। अब देखना होगा कि ये कंपनियाँ ट्रंप के दबाव में आती हैं या फिर टैलेंट को प्राथमिकता देती हैं।
ट्रंप की नीतियाँ: भारत के लिए लगातार चुनौती
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही उनकी नीतियाँ भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर रही हैं:
- इमिग्रेशन पॉलिसी सख्त
- ट्रेड टैरिफ में बदलाव
- अब "भारतीय नौकरियों" पर सीधा हमला
ट्रंप की ये बयानबाजी सिर्फ पॉलिटिकल स्टंट है या गंभीर नीति परिवर्तन का संकेत—यह आने वाले महीनों में स्पष्ट होगा।


आँखें न्यूज़ 24 




