नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी; भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा गुरुवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

नहीं सुधरेगा पाकिस्तान, नियंत्रण रेखा पर की गोलीबारी; भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
Indian army (file photo)

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा गुरुवार रात की गई गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। सैन्य सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपोरा इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।