9 मई को विजय दिवस परेड क्यों मनाता है रूस? PM मोदी भी होंगे शामिल
हर साल 9 मई को रूस विक्ट्री डे परेड आयोजित करता है। यह परेड रेड आर्मी की नाजी जर्मनी पर जीत की याद में होती है। जनवरी 1945 में सोवियत रेड आर्मी ने, जर्मनी के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया था। 9 मई को जर्मन सेना ने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया था। इस घटना के बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

रूस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर विजय की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नौ मई को आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उप विदेश मंत्री आंद्रे रुदेंको ने यह जानकारी दी।
हर साल 9 मई को रूस विक्ट्री डे परेड आयोजित करता है। यह परेड रेड आर्मी की नाजी जर्मनी पर जीत की याद में होती है। जनवरी 1945 में सोवियत रेड आर्मी ने, जर्मनी के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू किया था। 9 मई को जर्मन सेना ने बिना शर्त आत्मसमर्पण किया था। इस घटना के बाद ही द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
इस ऐतिहासिक जीत के प्रतीक के रूप में, हर साल विक्ट्री डे परेड होती है। रेड स्क्वायर पर आयोजित इस परेड में रूस अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करता है और रेड आर्मी के साहस को सलाम करता है।