Bihar Weather: बिहार में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में वज्र/पात के साथ भारी बारिश का अ/लर्ट

Bihar Weather: बिहार में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में वज्र/पात के साथ भारी बारिश का अ/लर्ट

Bihar Weather: बिहार में आज से बदलेगा मौसम, कई जिलों में वज्र/पात के साथ भारी बारिश का अ/लर्ट

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश में शुक्रवार से दो-तीन दिनों तक हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान गरज-तड़क यानी वज्रपात की आशंका भी बनी रहेगी। इस संबंध में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, नवादा, गया, जमुई, बांका, मुंगेर और लखीसराय जिले में भारी बारिश की आशंका है।वही 14 सितंबर को बिहार के अधिकतर जिलों में वज्रपात व मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में भारी बारिश की चेतावनी है। 15 सितंबर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय और मुंगेर में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

बिहार में पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का एहसास हो रहा है। गुरुवार को राजधानी सहित प्रदेश के 34 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 37.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मधुबनी रहा। लेकिन शुक्रवार से बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को बताया गया कि देशभर में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई 19 से 25 सितंबर के बीच शुरू होने वाली है। सबसे पहले उत्तर-पश्चिमी भारत से मॉनसून की गतिविधियां कम होंगी। इसके बाद धीरे-धीरे 15 अक्टूबर तक देशभर से मॉनसून विदा हो जाएगा। बिहार में इस सीजन बारिश का आंकड़ा औसत से कम ही चल रहा है। मॉनसून की विदाई से पहले एक बार झमाझम होने की उम्मीद बनी हुई है।