पटना में संविधान सुरक्षा सभा में बोले राहुल गांधी आजकल हिन्दुस्तान में सच्चाई बोलना मुश्किल!

 पटना में संविधान सुरक्षा सभा में बोले राहुल गांधी आजकल हिन्दुस्तान में सच्चाई बोलना मुश्किल!

 पटना में संविधान सुरक्षा सभा में बोले राहुल गांधी आजकल हिन्दुस्तान में सच्चाई बोलना मुश्किल!

कांग्रेस पार्टी के सिनीयर लीडर और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बिहार के दौरे पर हैं। पटना में उनका भव्य स्वागत किया गया। पटना से सीधे बेगूसराय पहुंचे राहुल गांधी ने पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में भाग लिया और करीब एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद पटना के लिए रवाना हो गए। कांग्रेस नेता श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि भगवान बुद्ध, सच्चाई से मोहब्बत करते थे। सच्चाई से दूर नहीं जा सकते थे। गुरुनानक, कबीर सच्चाई से मोहब्दत करते थे।

लोग कहते हैं कि संविधान 1947 में लिखा गया लेकिन मैं कहता हूं कि यह संविधान हजारों साल पुराना है। इस किताब के अंदर आबंडेकर, गांधी, नेहरू और फुले जी की सोच भी है।राहुल गांधी ने कहा कि आजकल हिन्दुस्तान में सच्चाई बोलना मुश्किल है आसान नहीं। बड़े-बड़े नेताओं को देख लीजिए। वो बोल नहीं बाते, पूरा देश जानता है कि सच्चाई ये है कि बड़े-बड़े नेता चुप हो जाते हैं। भगवान बुद्ध और आंबेडकर ने सिखाया है कि डरना नहीं है, जो सच्चाई है उसे देश के सामने रखना है। आपलोग यहीं कर रहे हैं। डरना नहीं है। आपके खून में आंबेडकर, गांधी और फुले जी की विचारधारा है।