लॉस एंजिल्स की Chevron Refinery में भीषण आग, आसमान तक उठीं लपटें; वीडियो वायरल

कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स में अमेरिका की सबसे बड़ी Chevron Refinery में भीषण आग लग गई। आग की लपटें आसमान तक उठीं और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए। फायरब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। जानें पूरी घटना विस्तार से।

लॉस एंजिल्स की Chevron Refinery में भीषण आग, आसमान तक उठीं लपटें; वीडियो वायरल

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में गुरुवार (2 अक्टूबर) को एक बड़ा हादसा हुआ। लॉस एंजिल्स के एल-सेगुंडो (El Segundo) इलाके में स्थित Chevron Refinery, जो अमेरिका के पश्चिमी तट (West Coast) की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, अचानक आग की लपटों में घिर गई। आग इतनी भयानक थी कि धधकती लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

फायरब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू
‘Reuters’ की रिपोर्ट के अनुसार लॉस एंजिल्स काउंटी की सुपरवाइजर Holly Mitchell ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। राहत की बात यह रही कि आग रिफाइनरी के सिर्फ एक हिस्से तक सीमित रही। स्थानीय अधिकारियों ने भी पुष्टि की कि फायरब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचते ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया। हालांकि, अब तक आग लगने की असली वजह सामने नहीं आ सकी है।

पहले भी हो चुकी हैं रिफाइनरी हादसों की घटनाएं
Chevron Refinery Fire की यह घटना कोई पहली बार नहीं है जब किसी बड़े ऑयल प्लांट में आग लगी हो।

नवंबर 2024 में भारत के वडोदरा (Vadodara) स्थित Indian Oil Corporation (IOCL) की रिफाइनरी में स्टोरेज टैंक फटने से आग लग गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी।

इसी घटना के दो दिन बाद मथुरा रिफाइनरी में भी आग लग गई थी।

इस साल जनवरी 2025 में चीन की Sinopec Zhenhai Refinery में भी आग भड़क उठी थी।

इन घटनाओं से साफ होता है कि रिफाइनरियों में आग लगने की घटनाएं वैश्विक स्तर पर लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं।

क्यों है Chevron Refinery इतनी अहम?
एल-सेगुंडो की Chevron Refinery अमेरिका की ऊर्जा आपूर्ति (Energy Supply) का अहम हिस्सा है। यहां से बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स का उत्पादन और सप्लाई की जाती है। ऐसे में आग की घटना से पेट्रोलियम सेक्टर पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।