IPL से कब लेंगे संन्यास? धोनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- CSK के साथ अगले 20 साल तक रहूंगा, भले खेलूं या नहीं
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL से रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी। कहा- अगले 20 साल तक CSK के साथ रहूंगा, भले ही खेलूं या नहीं। IPL 2026 में वापसी की उम्मीद।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में अपनी उम्र के 44 साल पूरे किए हैं। इसके बावजूद वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से सक्रिय रूप से खेलते रहे हैं। IPL में पांच बार खिताब जीत चुके धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर संशय बना हुआ है, लेकिन उनके हालिया बयान ने फैंस को चौंका दिया है।
44 की उम्र में भी IPL में सक्रिय, लेकिन भविष्य को लेकर सस्पेंस
एक कार्यक्रम के दौरान धोनी ने कहा कि मैं और CSK हमेशा साथ हैं। उन्होंने ये भी जोड़ा कि आप सोच सकते हैं कि हम अगले 15-20 सालों तक साथ रहेंगे, लेकिन ये मत सोचिए कि मैं 15-20 साल तक खेलूंगा। धोनी का ये बयान स्पष्ट करता है कि वे भविष्य में भले मैदान पर न हों, लेकिन CSK से उनका रिश्ता बरकरार रहेगा।
'मैं और CSK अगले 20 साल तक साथ रहेंगे' धोनी का इमोशनल बयान
महेंद्र सिंह धोनी ने साफ तौर पर कहा कि उनके खेलने के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं, लेकिन उनका दिल और आत्मा हमेशा CSK के साथ जुड़ी रहेगी। उन्होंने कहा, ये एक या दो साल की बात नहीं है, मैं हमेशा पीली जर्सी में ही रहूंगा।
'मैं हमेशा पीली जर्सी में ही रहूंगा'
जब उनसे IPL में वापसी या रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, मैंने हमेशा कहा है कि मेरे पास फैसला लेने के लिए बहुत समय है। लेकिन अगर आप मुझसे पीली जर्सी में लौटने के बारे में पूछ रहे हैं, तो मेरा जवाब होगा – मैं हमेशा पीली जर्सी में ही रहूंगा।
'CSK ने मुझे बेहतर इंसान बनाया'
धोनी ने दोहराया कि CSK ने उन्हें न केवल बेहतर क्रिकेटर बल्कि बेहतर इंसान भी बनाया है। धोनी ने टीम के प्रदर्शन को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने माना कि IPL 2025 में CSK का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जहां टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत पाई और पॉइंट्स टेबल के सबसे निचले पायदान पर रही।
IPL 2025 में CSK का खराब प्रदर्शन
हालांकि धोनी को विश्वास है कि आने वाला सीजन, खासकर IPL 2026, बेहतर रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम फिर से अपना जलवा दिखाएगी और चैंपियन बनने की रेस में शामिल होगी।


आँखें न्यूज़ 24 




