हरियाणा की मॉडल शीतल का शव सोनीपत नहर में मिला, गला रेतकर की गई हत्या

हरियाणा की हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी मॉडल शीतल का शव सोनीपत के खांडा गांव की रिलायंस नहर में मिला। पुलिस ने गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि की है। इस मामले की गुमशुदगी पहले से पानीपत में दर्ज थी।

हरियाणा की मॉडल शीतल का शव सोनीपत नहर में मिला, गला रेतकर की गई हत्या
haryana model sheetal

हरियाणा के सोनीपत जिले के खांडा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब रिलायंस नहर में एक युवती का शव बहता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की। शव की पहचान पानीपत की रहने वाली और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर मॉडल काम करने वाली शीतल के रूप में हुई।

मॉडल शीतल की गुमशुदगी पहले से दर्ज
पानीपत के सतकरतान कॉलोनी में अपनी बहन नेहा के साथ रह रही शीतल की गुमशुदगी की शिकायत उसकी बहन ने रविवार को ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना, पानीपत में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि युवती की हत्या गला रेतकर की गई है।

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय थी शीतल
मृतक शीतल खलीला माजरा गांव की निवासी थी और हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बतौर मॉडल काम कर रही थी।

पुलिस का बयान
खरखोदा थाना क्षेत्र के एसीपी अजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पानीपत पुलिस को सूचना देकर उनके साथ तालमेल बनाया जा रहा है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेंगे राज
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के कारणों और तरीके की पुष्टि होगी। फिलहाल, शीतल के परिजनों को भी सूचना दी गई है और पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।