आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत का जलवा, अभिषेक शर्मा नंबर वन, ईशान किशन की बड़ी छलांग
आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत का दबदबा बरकरार है। अभिषेक शर्मा नंबर वन बने हुए हैं, सूर्यकुमार यादव की शानदार वापसी हुई है और ईशान किशन ने 32 स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है।
आईसीसी ने टी20 क्रिकेट की ताज़ा बल्लेबाज़ी रैंकिंग जारी कर दी है और एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा साफ नजर आ रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आई इस रैंकिंग में जहां अभिषेक शर्मा ने नंबर एक की कुर्सी बरकरार रखी है, वहीं सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने भी जोरदार वापसी कर सबका ध्यान खींचा है।
अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भले ही अपनी रेटिंग में थोड़ा सा नुकसान झेल रहे हों, लेकिन इसके बावजूद वे टी20 के नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अब 917 हो गई है, जो पिछले हफ्ते 929 थी। इसके बाद भी कोई बल्लेबाज उनके आसपास तक नहीं पहुंच पाया है। दूसरे नंबर पर मौजूद फिल साल्ट उनसे काफी पीछे हैं, जिससे यह लगभग तय हो गया है कि अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में नंबर एक बल्लेबाज के रूप में ही उतरेंगे।
फिल साल्ट को फायदा, लेकिन दूरी अभी भी बड़ी
इस रैंकिंग में इंग्लैंड के फिल साल्ट को जरूर फायदा हुआ है। उन्होंने एक स्थान की छलांग लगाई है, लेकिन वे तीसरे नंबर पर ही पहुंच सके हैं। खास बात यह है कि उनकी रेटिंग और अभिषेक शर्मा के बीच अभी भी बड़ा अंतर बना हुआ है, जो भारत के युवा बल्लेबाज की मजबूती को दर्शाता है।
तिलक वर्मा को ना खेलने का नुकसान
भारत के तिलक वर्मा को इस बार नुकसान झेलना पड़ा है। लंबे समय से तीसरे स्थान पर बने रहने वाले तिलक अब चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई टी20 सीरीज के सभी मैच मिस करने का असर उनकी रैंकिंग पर साफ दिखा। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप में वे एक बार फिर टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।
सूर्यकुमार यादव की फॉर्म में वापसी
श्रीलंका के पथुम निसंका ने भी इस रैंकिंग में मजबूती से कदम रखा है। वे एक स्थान ऊपर चढ़ते हुए पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन के दम पर जोरदार वापसी की है और अब वे छठे स्थान पर पहुंच चुके हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई उनकी विस्फोटक पारियों ने उन्हें फिर से टॉप 10 में पहुंचा दिया है और अब वे टॉप 5 के बेहद करीब हैं।
ईशान किशन की ऐतिहासिक छलांग
इस रैंकिंग का सबसे बड़ा फायदा ईशान किशन को मिला है। उन्होंने एक साथ 32 स्थानों की छलांग लगाकर सभी को चौंका दिया है। अब वे सीधे 32वें नंबर पर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में लगाया गया उनका धमाकेदार शतक आखिरकार रंग ले आया। लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान ने यह साबित कर दिया कि मौका मिले तो वे मैच का रुख पलट सकते हैं।


आँखें न्यूज़ 24 




