ट्रंप का नया टैरिफ आदेश: सोना, यूरेनियम और दवाओं को मिली राहत, सिलिकॉन और एल्युमिनियम पर बढ़ा बोझ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी Reciprocal Tariff Policy में बड़ा बदलाव किया है। सोना, यूरेनियम और दवाओं को राहत मिली है जबकि Silicon और Aluminium Products पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। जानें इस फैसले से ग्लोबल ट्रेड और भारत पर क्या असर होगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने Reciprocal Tariff Policy में बड़ा बदलाव किया है। 2 अप्रैल को लागू किए गए टैरिफ नियमों में सुधार करते हुए व्हाइट हाउस ने कुछ खास वस्तुओं को शुल्क (Tariff) से बाहर कर दिया है। इसमें सोना (Gold Bullion), यूरेनियम, ग्रेफाइट, टंगस्टन और कई जरूरी दवाएं शामिल हैं।
किन प्रोडक्ट्स को मिली राहत?
शुक्रवार को जारी Executive Order के मुताबिक अब Pseudoephedrine, Antibiotics और अन्य Drug Products को राहत दी गई है। इन पर अब टैरिफ नहीं लगेगा। सर्राफा मार्केट से जुड़ी वस्तुएं भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
किन वस्तुओं पर बढ़ेगा टैरिफ?
जहां कुछ प्रोडक्ट्स को राहत मिली है, वहीं Silicon Products, Resin और Aluminium Hydroxide पर शुल्क बढ़ा दिया गया है। व्हाइट हाउस ने साफ किया है कि ये बदलाव सोमवार से लागू हो जाएंगे।
नेशनल सिक्योरिटी और ट्रेड बैलेंस की दलील
ट्रंप का कहना है कि यह कदम Trade Imbalance को खत्म करने और National Security को मजबूत करने के लिए जरूरी है। उनका मानना है कि विदेशी बाजारों की निर्भरता कम किए बिना अमेरिका आत्मनिर्भर नहीं बन सकता।
ग्लोबल मार्केट पर असर
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप के इन टैरिफ निर्णयों से कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है। खासकर उन देशों पर असर पड़ेगा जो अमेरिकी बाजार में Silicon और Aluminium Products का बड़ा एक्सपोर्ट करते हैं। वहीं सोना और दवाओं को छूट मिलने से वैश्विक सर्राफा और फार्मा उद्योग को राहत मिलेगी।


आँखें न्यूज़ 24 




