UIDAI का बड़ा कदम: अब तक 1.17 करोड़ Aadhaar नंबर किए गए Deactivate, जानिए कैसे करें Death Report

UIDAI ने अब तक 1.17 करोड़ से ज्यादा Aadhaar नंबर डीएक्टिवेट कर दिए। जानिए myAadhaar पोर्टल पर परिवार के मृत सदस्य की जानकारी देकर आधार नंबर बंद कराने की आसान प्रक्रिया।

UIDAI का बड़ा कदम: अब तक 1.17 करोड़ Aadhaar नंबर किए गए Deactivate, जानिए कैसे करें Death Report
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब तक 1.17 करोड़ से ज्यादा 12 अंकों वाले आधार नंबर डीएक्टिवेट कर दिए हैं। यह कदम इसीलिए उठाया गया है ताकि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके आधार का गलत इस्तेमाल न हो सके।

UIDAI ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह पहल आधार डेटाबेस की शुद्धता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए की जा रही है।

myAadhaar पोर्टल पर शुरू हुई नई सुविधा
UIDAI ने 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में myAadhaar पोर्टल पर एक नई सेवा शुरू की है —
Reporting of Death of a Family Member
इस सुविधा के तहत अब परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने पर कोई भी रिश्तेदार पोर्टल पर जाकर जानकारी दे सकता है।

कैसे करें मृतक सदस्य की जानकारी अपडेट?
- परिवार के सदस्य को मृतक का आधार नंबर और मृत्यु पंजीकरण संख्या (Death Registration No.) दर्ज करनी होगी।
- रिश्ते का प्रमाण (Relationship Proof) भी देना होगा।
- दी गई जानकारी UIDAI द्वारा वेरिफाई की जाएगी।
- वेरिफिकेशन के बाद आधार नंबर डीएक्टिवेट हो जाएगा।

RGI और राज्य सरकारों से मिलकर काम
UIDAI ने रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (RGI) से भी डेटा साझा करने के लिए कहा है।
अब तक लगभग 1.55 करोड़ मृत्यु रिकॉर्ड्स UIDAI को प्राप्त हुए। इनमे से 1.17 करोड़ आधार नंबर डीएक्टिवेट हो चुके हैं। लगभग 6.7 लाख रिकॉर्ड्स पर अभी काम जारी है।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत 100 साल से ज्यादा उम्र के आधार होल्डर्स की भी जानकारी राज्यों के साथ साझा की जा रही है ताकि उनकी जीवित स्थिति की पुष्टि हो सके।

UIDAI की यह सेवा क्यों जरूरी?
- मृतक का आधार सक्रिय रहने से फर्जीवाड़े की आशंका रहती है।
- सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का दुरुपयोग रोका जा सकेगा।
- डेटाबेस साफ-सुथरा और अप-टू-डेट रहेगा।