संजय झा का बड़ा बयान कहा 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा

संजय झा का बड़ा बयान कहा 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा

संजय झा का बड़ा बयान कहा 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा

जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पार्टी कार्यलय पहुंचे संजय झा जहाँ मंत्री अशोक चौधरी ने शंख बजा कर संजय झा का स्वागत किया, वही संजय झा का ने बयान देते हुए कहा की नीतीश कुमार की पॉलिटिक्स जब जब कहा गया खत्म हो रहा तब तब नीतीश कुमार मजबूती से उभरे हैं । 

पार्टी का 2025 मे 2010 से भी बेहतर रिजल्ट होगा, नीतीश कुमार के नेतृत्व मे, झारखण्ड मे पार्टी चुनाव लड़ेगी UP और दिल्ली मे भी संगठन का विस्तार होगा। वही आगे उन्होंने कहा की बिहार को विशेष दर्जा या विशेष पैकेज मिलेगा। अगले पांच सालो मे बिहार मे इतना काम होगा की बिहार विकसित राज्य मे शामिल होगा। PM मोदी का पूरा ध्यान बिहार पर है। नीतीश कुमार ने जाति धर्म से ऊपर उठकर जेडीयू को खड़ा किया, संजय झा ने कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही होगा। आगे उन्होंने कहा की नीतीश कुमार पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं।