नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की उच्चस्तरीय बैठक, आगामी एमएलसी चुनाव की आठ सीटों को लेकर हुई अहम चर्चा।
बिहार विधान परिषद की 8 शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव को लेकर JDU में बैठकों का दौर तेज हो गया है। पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर पार्टी नेताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें MLC चुनाव की तैयारियों और अलग-अलग सीटों से मिले फीडबैक पर चर्चा की गई।

बैठक में JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार और MLC संजय गांधी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बिहार की 8 विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना निर्धारित है।
पटना स्नातक सीट को लेकर JDU के भीतर सामने आए अनंत सिंह और पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के विवाद पर भी बैठक में चर्चा की बात सामने आई है। अनंत सिंह ने JDU के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के डॉ. अनुज सिंह का समर्थन किया है, जिसके बाद पार्टी नेतृत्व इस मतभेद को सुलझाने की कोशिश कर रहा है।
इसके बाद शाम को NDA की बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें MLC चुनाव की रणनीति पर सहयोगी दलों के बीच चर्चा होने की संभावना है।