25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण है, सूर्य ग्रहण का समय तथा भारत में कब दिखाई देगा.... ?

25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण है,  सूर्य ग्रहण का समय तथा भारत में कब दिखाई देगा.... ?
25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण है,  सूर्य ग्रहण का समय तथा भारत में कब दिखाई देगा.... ?
25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण है,  सूर्य ग्रहण का समय तथा भारत में कब दिखाई देगा.... ?
25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण है,  सूर्य ग्रहण का समय तथा भारत में कब दिखाई देगा.... ?
25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण है,  सूर्य ग्रहण का समय तथा भारत में कब दिखाई देगा.... ?

25 अक्टूबर को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण है,

सूर्य ग्रहण का समय तथा भारत में कब दिखाई देगा.... ?

सूर्य ग्रहण मंगलवार को 11 बजकर 28 से शुरू हो जाएगा और शाम 06 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। लेकिन भारत में यह ग्रहण 04 बजकर 22 से दिखना शुरू हो जाएगा और 05 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। भारत में ग्रहण का मोक्षकाल सूर्यास्त के साथ ही हो जाएगा। ग्रहण में सूरज का 36.93 फीसदी भाग चंद्रमा तक ढका रहेगा।

5 अक्तूबर 2022 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा इसके बाद 08 नवंबर 2022 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा यह चन्द्रग्रहण पूर्ण चन्र्द ग्रहण होगा. साल का आखिरी सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, मध्य और पश्चिमी एशिया, ऐशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा.

 धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टियों से साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व है. यह सूर्य ग्रहण आज यानी 25 अक्टूबर को लगने जा रहा है. यह  आंशिक सूर्य ग्रहण है. पंचांग के अनुसार यह सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा. जानकारी के लिए बता दें कि इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लगा था. यह भारत में कहां और कब दिखाई देगा आइये जानें?

जानें आपके शहर में कब और कितने देर तक दिखाई देगा सूर्य ग्रहण

आपके शहर में सूर्य ग्रहण  कब से कब तक
दिल्ली   शाम 4 बजकर 29 मिनट से   शाम 5 बजकर 42 मिनट तक
अमृतसर   शाम 4 बजकर 19 मिनट से      5 बजकर 48 मिनट तक
भोपाल   शाम 4 बजकर 49 मिनट से      5 बजकर 46 मिनट तक
जयपुर   शाम 4 बजकर 31 मिनट से      5 बजकर 49 मिनट तक
मुंबई शाम    4 बजकर 49 मिनट से      6 बजकर 09 मिनट तक
रायपुर   शाम 4 बजकर 51 मिनट से      5 बजकर 31 मिनट तक
इंदौर शाम    4 बजकर 42 मिनट से      5 बजकर 53 मिनट तक
उदयपुर   शाम 4 बजकर 35 मिनट से      6 बजकर 00 मिनट तक
लुधियाना   शाम 4 बजकर 22 मिनट से      5 बजकर 44 मिनट तक
शिमला   शाम 4 बजकर 23 मिनट से      5 बजकर 39 मिनट तक
लखनऊ   शाम 4 बजकर 36 मिनट से      5 बजकर 29 मिनट तक
कोलकाता   शाम 4 बजकर 52 मिनट से      5 बजकर 03 मिनट तक
चैन्नई शाम    5 बजकर 14 मिनट से      5 बजकर 44 मिनट तक
बेंगलुरू   शाम 5 बजकर 12 मिनट से      5 बजकर 55 मिनट तक
पटना शाम   4 बजकर 42 मिनट से              5 बजकर 23 मिनट तक
गांधीनगर   शाम 4 बजकर 37 मिनट से      6 बजकर 05 मिनट तक
देहरादून  शाम 4 बजकर 26 मिनट से      5 बजकर 36 मिनट तक


वैज्ञानिकों ने बताया कि सूर्य के चारों तरह पृथ्वी चंद्रमा समेत सभी ग्रह घूमते हैं, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब सूर्य ग्रहण लगता है और यह एक अहम खगोलीय घटना है। सूर्य ग्रहण इसके बाद 2030 में सूर्यग्रहण दिखेगा, जिसमें महज 6 फीसदी भाग दिखेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने के लिए देशवासियों को 2034 तक का इंतजार करना पड़ेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से, साधारण फिल्टर और धूप के चश्मे से न देखें। पानी और रंगीन पानी में भी उसकी परछाई देखने का प्रयास न करें। प्रमाणित सोलर फिल्टर से ही सूर्य ग्रहण देखें। पिनहोल कैमरे से सूर्य का प्रतिबिंब दीवार पर बनाकर उसको सुरक्षित देखा जा सकता है। एक छोटे शीशे को कागज से ढककर इसमें एक छेद करें। छेद की चौड़ाई 1-2 सेमी हो। इसकी मदद से दीवार पर सूर्य के प्रतिबिंब को देख सकते हैं।

उर्वशी गुप्ता