LPG सिलेंडर हो गया और महंगा, तेल कंपनियों ने 25 रुपए बढ़ाए दाम

LPG सिलेंडर हो गया और महंगा, तेल कंपनियों ने 25 रुपए बढ़ाए दाम

 LPG सिलेंडर ग्राहकों को तगड़ा झटका लगा है। तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इस बार भी 25 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्‍ली में non-subsidized Cylinder की कीमत 859.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। नई कीमतें 17 अगस्‍त 2021 से प्रभावी की जा चुकी हैं।व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी अलग-अलग जगहों पर 70 रुपये तक महंगा हो गया है। इससे दिल्‍ली में 19 Kilo के कमर्शियल सिलेंडर के रेट 1620 रुपए के आसपास मिल रहा है। वहीं गोरखपुर में 19 किलोग्राम सिलेंडर का दाम बढ़कर 1765 रुपये हो गया है। हालांकि बिहार में कमर्शियल सिलेंडर 5 रुपए सस्‍ता हुआ है। वहां इसकी कीमत 1836 रुपए हो गई है।इससे पहले 1 जुलाई 2021 को Indian oil ने दिल्‍ली में बिना Subsidy वाले 14.2 Kg LPG Cylinder के रेट बढ़ाए थे। कंपनी ने एक सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इससे 809 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर 834.50 रुपए का हो गया। साथ ही 19 Kilo के कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी 1 जुलाई 2021 से बदल गए थे। इसके रेट में 76.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई। यह 1550 रुपए में मिल रहा था।