वेबिनार में 'भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' लिखने पर वकील ने आयोजकों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

वेबिनार में 'भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' लिखने पर वकील ने आयोजकों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

दिल्ली के एक वकील ने जेएनयू के सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज और वेबिनार के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वेबिनार में कथित रूप से संबोधन में 'कश्मीर में भारतीय कब्जे वाला कश्मीर' कहा गया था। उन्होंने इस वाक्य के उपयोग को लेकर शिकायत दर्ज की है।जेएनयू के वाइस चांसल एनजे कुमार ने कहा, 'सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज द्वारा 'जेंडर रेजिस्टेंस एंड फ्रेश चैलेंजेज इन पोस्ट-2019 कश्मीर' शीर्षक वाले वेबिनार का आयोजन किया जाना था। जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम रद्द करने का निर्देश दे दिया।' इस वेबिनार पर एबीवीपी ने कड़ी आपत्ति जताई थी।एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वेबिनार रद्द होने के बाद भी आयोजकों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी थी। छात्रों शिक्षकों की मुख्य आपत्ति कश्मीर को लेकर किये गए संबोधन पर थी। एक शिक्षक ने बताया कि जेएनयू प्रशासन ने भी इस पर घोर आपत्ति दर्ज कराई है। इसके बाद रात को 8.30 बजे होने वाले वेबिनार को रद्द कर दिया गया था।