पिस्टल में तकनीकी खराबी होने से फाइनल्स में जगह बनाने से चूकी मनु भाकर

पिस्टल में तकनीकी खराबी होने से फाइनल्स में जगह बनाने से चूकी मनु भाकर

ओलिंपिक में शनिवार के दिन मनु भाकर की पिस्टल में तकनीकी खराबी होने से 20 मिनट तक निशाना नहीं लगा पाई, जिससे उन्हें हार का सामना करना पड़ा। पिस्टल बनाने वाली स्विस कंपनी मोरिनी के अधिकारी फ्रांसिस्को रेपिच ने बताया कि मनु की पिस्टल जल्दी ठीक की जा सकती थी, लेकिन भारतीय कोचों ने किसी तरह की मदद नहीं मांगी।

कोचों ने जज को भी पिस्टल बदलने के बाद चेक करने से मना कर दिया था। रेपिच ने भाकर की स्पर्धा के जज से बात करने के बाद कहा, 'हम सभी 22 जुलाई से खेल गांव में ही हैं और निशानेबाजी स्पर्धाओं में नजर बनाए हुए हैं। मनु के जज ने मुझे बताया कि एक बार पिस्टल खराब होने के बाद उन्होंने भारतीय कोचों से उसे चेक करने के लिए कुछ खाली शाट्स मारने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद दोबारा फिर से पिस्टल खराब निकली।' 

मनु भाकर की पिस्टल में खराबी तब आई जब उन्हें 55 मिनट में 44 शाट लेने थे, जिसके बाद मनु सिर्फ 14 शाट में 575 अंक ही हासिल कर पाईं और 12वें स्थान पर रहने के साथ फाइनल्स में जगह बनाने से चूक गई।