मछली मारने निकले मछुआरों का नाव पीपा पूल से टकराकर पलटा, NDRF की टीम ने किया रेस्क्यू।

पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के भद्रघाट स्थित गंगा नदी में मछली मारने निकले मछुआरों का नाव पीपा पूल से टकराकर पलट गया। वही नाव पर सवार दो मछुआरे गंगा नदी की तेज धारा में बहने लगे। जहां मछुआरों ने अपनी जान बचाने के लिए गंगा नदी में बहते हुए मदद के लिए चिल्लाने लगे पर उस वक्त भद्र घाट किनारे कोई भी व्यक्ति मौजूद नही था। वही गंगा नदी में तेज बहाव के कारण मछुआरे खाजेकलां घाट की तरफ बहने लगे तभी सीढ़ी घाट किनारे कुछ लोगों ने मछुआरों की आवाज सुनी और इसकी जानकारी खाजेकलां थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने NDRF की टीम को सूचना दी जिसके बाद NDRF की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों मछुआरों की जान बचा ली।