Akshara Singh ने ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाया ग्लैमरस लुक, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर आया फैंस का दिल

Akshara Singh ने ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाया ग्लैमरस लुक, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर आया फैंस का दिल


Akshara Singh ने ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाया ग्लैमरस लुक, एक्ट्रेस की तस्वीरों पर आया फैंस का दिल

भोजपुरी इंडस्ट्री की हसीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर कर बिग बॉस ओटीटी 2 की कंटेस्टेंट मनीषा रानी को सपोर्ट किया था। साथ ही एक्ट्रेस ने लोगों से ये अपील की थी कि वे सभी मनीषा रानी को वोट दें। हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें वो साड़ी लुक में किलर लग रही थीं। इस बीच भोजपुरी एक्ट्रेस ने एक बार फिर से इंटरनेट का पारा हाई कर दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो ऑफ शॉल्डर ड्रेस मे किलर लग रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का ये मॉर्डन लुक देखने लायक है। इन फोटोज में अक्षरा सिंह कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है


अक्षरा सिंह ने ढाया कहर

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो ऑफ शॉल्डर ड्रेस मे किलर लग रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का ये मॉर्डन लुक देखने लायक है। इन फोटोज में अक्षरा सिंह कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही हैं। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। अक्षरा सिंह की इन फोटोज पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक्ट्रेस की तारीफ में लोग कसीदे पढ़ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बिहार की दीपिका पादुकोण हो आप।'


भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसपर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। भोजपुरी की क्वीन अक्षरा सिंह ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग को बिहार-झारखंड के लोग काफी पसंद करते हैं। वैसे तो अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लेकिन बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद एक्ट्रेस की लोकप्रियता और भी ज्यादा बढ़ गई है। आज पूरा देश अक्षरा को प्यार करता है