Jawan Trailer: बुर्ज खलीफा पर होगी 'जवान' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग, SRK के फैंस का एक्साइटमेंट डबल

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म 'जवान' को लेकर को फैंस काफी एक्साइटेड हैं और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। शाहरुख खान की ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट कर दिया है कि फिल्म 'जवान' का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

Jawan Trailer: बुर्ज खलीफा पर होगी 'जवान' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग, SRK के फैंस का एक्साइटमेंट डबल

Jawan Trailer: बुर्ज खलीफा पर होगी 'जवान' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग, SRK के फैंस का एक्साइटमेंट डबल


बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जवान' का जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म 'जवान' को लेकर को फैंस काफी एक्साइटेड हैं और हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। शाहरुख खान की ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं, शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट कर दिया है कि फिल्म 'जवान' का ट्रेलर 31 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान ने अपने फैंस का एक्साइटमेंट डबल कर दिया है क्योंकि उन्होंने बताया है कि फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की लॉन्चिंग दुबई में बुर्ज खलीफा पर भी होगी।

शाहरुख खान ने किया ये ट्वीट

शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि दुबई के बुर्ज खलीफा पर शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के एक लुक पोस्टर नजर आ रहा है। शाहरुख खान ने इसके साथ लिखा है, 'जवान का जश्न मैं आपके साथ ना मनाऊं ये हो नहीं सकता। आ रहा हूं मैं बुर्ज खलीफा पर 31 अगस्त को रात 9 बजे, सेलिब्रेट कीजिए जवान मेरे साथ। और क्योंकि प्यार दुनिया की सबसे खूबसूरत फीलिंग है, तो प्यार के रंग में रंग जाए और चलो सभी लाल रंग पहनें, क्या बोलते हो? रेडी

फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट

एटली कुमार के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'जवान' 7 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म शाहरुख खान और एटली कुमार पहली बार काम कर रहे हैं। फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। वहीं, फिल्म में दीपिका पादुकोण कैमियो करती नजर आएंगी। शाहरुख खान की ये पहली पैन इंडिया फिल्म है।