CM नीतीश कुमार दिल्ली के लिए हुए रवाना, विपक्षी एकता की बैठक से पहले किनसे मिलेंगे, कहां जाएंगे जानिए... 

CM नीतीश कुमार दिल्ली के लिए हुए रवाना, विपक्षी एकता की बैठक से पहले किनसे मिलेंगे, कहां जाएंगे जानिए... 

CM नीतीश कुमार दिल्ली के लिए हुए रवाना, विपक्षी एकता की बैठक से पहले किनसे मिलेंगे, कहां जाएंगे जानिए... 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो गए है, बता दे की उनका ये दिल्ली दौरा बहुत खास मन जा रहा है, बता दे की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई को याद करते रहते हैं, और आज अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि है, पुण्यतिथि के मौके पर दिल्ली जाकर उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करेंगे, वही आशंका जताई जा रही है की मुख्यमंत्री का कई कार्यक्रम है, वहां कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे साथ ही साथ आगामी विपक्षी दलों की बैठक को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ व अन्य नेताओं से भी मुलाकात कर सकते है.

वहीं नीतीश कुमार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे। दिल्ली सेवा बिल को संसद में पास होने से रोकने में मिली असफलता के बाद निराश केजरीवाल को फिर से गठबंधन में शामिल होने के लिए वह बात करेंगे। बता दें केजरीवाल इंडिया गठबंधन में इसी शर्त के साथ शामिल हुए थे कि सभी पार्टियां   दिल्ली सेवा बिल को संसद में पास होने से रोकें। लेकिन, विपक्ष का सहयोग मिलने के बाद भी इसमें कामयाबी नहीं मिली। बता दें कि विपक्षी गठबंधन इंडिया की तीसरी बैठक सितंबर महीने के आसपास में मुंबई में होने जा रही है, ऐसे में सभी की निगाहें बैठक में होने वाली चर्चाओं पर टिकी हैं। हाल ही में समाप्त हुए संसद के मानसून सत्र में सभी दल एकजुट होकर काम करने में कामयाब रहे हैं। राजनीतिक जानकार बताते हैं कि मुंबई में होने वाली बैठक में इंडिया के लिए राष्ट्रीय संयोजक, समन्वय समिति और अन्य राजनीतिक समितियों पर निर्णय की घोषणा की जाएगी। इंडिया गठबंधन ने एक महीने के अंतराल में 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में और 18 और 19 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में दो बैठकें कर चुकी है।