जानिए जुलाई 2022 में कौनसी कार रही मोस्ट इन-डिमांडिंग

जानिए जुलाई 2022 में कौनसी कार रही मोस्ट इन-डिमांडिंग

जानिए जुलाई 2022 में कौनसी कार रही मोस्ट इन-डिमांडिंग

अगर आप कार के शौक़ीन है तो ये खबर आपके लिए है, जुलाई 2022 के दौरान मारुति सेलेरियो की ईयरली डिमांड में 342600% की ग्रोथ रही। दरअसल, जुलाई 2021 में इस हैचबैक की सिर्फ 2 यूनिट ही बिकी थीं। जबकि पिछले महीने इसकी 6854 यूनिट बिकीं। इस तरह जुलाई 2022 में ये मोस्ट इन-डिमांडिंग कार रही। कहने को ये टॉप-25 की लिस्ट में 20वें नंबर पर रही। सेलेरियो का नया मॉडल आने के बाद इसकी डिमांड में तेजी आई है। सेलेरियो सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार भी है। ये एक लीटर पेट्रोल में 26.68 km का माइलेज देती है। इतना ही नहीं, इसके CNG वैरिएंट का माइलेज 35.60 km/kg है। यानी इसके CNG वैरिएंट का माइलेज भी सबसे ज्यादा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.25 लाख रुपए है।

मारुति सेलेरियो में 32 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। यानी आप इसका फुल टैंक करता हैं तब 26.68 km/l के हिसाब से आप 853Km का सफर तय कर पाएंगे। यानी आप दिल्ली से भोपाल जा रहे हैं तब आपको रास्ते में पेट्रोल डलाने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली से भोपाल की दूरी 786 किलोमीटर है। इसी तरह आप दिल्ली से उदयपुर करीब 733km, दिल्ली से प्रयागराज करीब 742km, दिल्ली से श्रीनगर करीब 794km की दूरी भी एक बार फुल टैंक कराकर कर पाएंगे।

इस महीने सेलेरियो के पेट्रोल MT वैरिएंट Vxi, Zxi, Zxi+ को खरीदने पर 50 हजार रुपए का फायदा मिलेगा। इसमें 35 हजार रुपए का कैश डिस्काउंट और 15 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस शामिल है। इसी तरह, पेट्रोल AMT वैरिएंट खरीदने पर 15 हजार रुपए का फायदा मिलेगा। इसमें 14 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस ही शामिल है।