एमएलसी चुनाव के लिए राजद ने किया भाजपा से गठबंधन, कांग्रेस को दरकिनार...

एमएलसी चुनाव के लिए राजद ने किया भाजपा से गठबंधन, कांग्रेस को दरकिनार...

राजद ने सहयोगी पार्टी कांग्रेस को दरकिनार करते हुए एमएलसी चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से गठबंधन कर सीट तय कर ली है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि 1 सीट पर भाकपा और 23 सीट पर राजद चुनाव लड़ेगा।

राजद की ओर से एमएलसी चुनाग के प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी। एमएलसी चुनाव को लेकर राजद और भाकपा के बीच गठबंधन हो गया है। प्रत्याशियों के नामों पर भी सहमति बन गई है।  राजद ने भाकपा को समझौते में भागलपुर बांका की एक सीट दी है।

राष्ट्रीय जनता दल ने अपने पुराने सहयोगी कांग्रेस को दरकिनार करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के साथ गठबंधन करके एमएलसी चुनाव में उतरने का फैसला किया है। हालांकि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दावा किया कि इस बार कांग्रस ने राजद से एक भी सीट की मांग नहीं की है।

इधर विधानसभा चुनाव में 243 में 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली कांग्रेस पहले ही राजद के इस फैसले पर ऐतराज जता चुकी है। हालांकि उसने यह भी क्लियर किया है कि राष्ट्रीय जनता दल के इस फैसले से गठबंधन पर आंच नहीं आएगी।

इस बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने  बताया कि भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव प्रत्याशियों की सूची जारी करेंगे। भाकपा 1 सीट पर लड़ेगी जबकि बाकी 23 सीटों पर राजद अपना प्रत्याशी देने जा रहा है।

वहीं एनडीए एमएलसी चुनाव के लिए अपने पत्ते खोल चुका है। भाजपा 13 तो जदयू 11 सीट पर चुनाव लड़ेगा। अपनी 13 में से एक सीट बीजेपी पशुपति कुमार पारस की पार्टी को देगी।  इधर भाजपा और जदयू में मचे घमासान के बीच जगदानंद सिंह ने दावा किया कि इससे साफ हो गया है कि राजद जो बातें पहले से कहते आ रहा है, वह सही है। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि रोजगार देना उनके वश की बात नहीं है। यह काम तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सिर्फ राजद ही कर सकती है।

दरअसल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया था,  जिस पर जगदानंद सिंह अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी दल को तोड़ेगी नहीं, बल्कि भाजपा और जदयू के बीच ऐसी परिस्थितियां बनेगी कि जदयू के लोग खुद ही राजद के साथ खड़े हो जाएंगे।