क्या है ऐसा विष्णुपद मंदिर में जिससे वहां हमेशा लगी रहती है श्रद्धालुओं की भीड़, जानिए...

क्या है ऐसा विष्णुपद मंदिर में जिससे वहां हमेशा लगी रहती है श्रद्धालुओं की भीड़, जानिए...

विष्णुपद मंदिर बिहार के गया जिले में है। कहा जाता है कि यह मंदिर भगवान विष्णु के पद चिन्हों पर बना है। इस मंदिर के प्रांगण में हर समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। इस मंदिर के बारे में यह माना जाता है कि यहां भगवान विष्णु के चरण का साक्षात दर्शन कर सकते हैं। इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 100 फिट है। इस मंदिर का उल्लेख धार्मिक ग्रंथ पुराण में भी किया गया है। यह मंदिर श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। अगर आप बिहार में हैं या बिहार जा रहे हैं तो यहां एक बार ज़रूर घूमने जाएं।