बर्फ की चादर से ढ़का दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा

बर्फ की चादर से ढ़का दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा

वर्तमान समय में देश के कई इलाके जोरदार ठंड से कांप रहे है। ऐसा सिर्फ भारत  में ही नहीं है, बल्कि दुनिया का सबसे गर्म स्थान का भी वही हाल है। आपको बता दें उत्तरी अफ्रीका के अल्जीरिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थित सहारा रेगिस्तान में इस समय आश्चर्यजनक बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से पूरा रेगिस्तान बर्फ से ढंक गया है। साथ ही तापमान भी गिरकर -2 डिग्री हो गया है।

आप तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि बर्फ की चादर से ढंकी रेत बहुत आकर्षक दिख रही है। ऐन सेफ्रा शहर को द गेटवे टू द डेजर्ट के नाम से जाना जाता है, यह समुद्र तल से लगभग 1,000 मीटर ऊपर है और एटलस पर्वत से घिरा हुआ है।

सहारा अफ्रीका महाद्वीप का एक मरुस्थल है। 9,200,000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र के साथ, यह दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान है और कुल मिलाकर तीसरा सबसे बड़ा रेगिस्तान है। इससे बड़ा केवल अंटार्कटिका और उत्तरी आर्कटिक के रेगिस्तान हैं। वैसे सहारा रेगिस्तान ग्यारह देशों में फैला हुआ है। इसकी सीमाएं काफी लंबी हैं। यहां दुनिया में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है और तापमान 58 से 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। इसकी वजह से यहां रह पाना काफी मुश्किल है।

इस रेगिस्तान में इस बार हुई बर्फबारी और उससे पड़ रही भीषण ठंड की तस्वीरों को दुनियाभर में बहुत पसंद किया जा रहा है।