चंद्रशेखर सिंह बोले- लालू यादव गरीब की आवाज बने, इसलिए उनको जेल में डाला गया 

चंद्रशेखर सिंह बोले- लालू यादव गरीब की आवाज बने, इसलिए उनको जेल में डाला गया 

चंद्रशेखर सिंह बोले- लालू यादव गरीब की आवाज बने, इसलिए उनको जेल में डाला गया 

नालंदा जिले के हिलसा में भगवन श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनायी गयी है। वही इस मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर सिंह ने भाग लिया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर ने बिहार में सुखाड़ पर अजीबोगरीब व्यान देते हुए कहा कि कहा कि भगवान की आदर कीजिये तभी तो समय पर वर्षा होगी, अगर भगवान का आदर नहीं कीजियेगा तो वर्षा नहीं होगी.

उन्होंने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बचाव में उतर लोगो को समझाते हुए कहा कि लालू यादव को बार-बार जेल जाना क्यो पड़ता है। वह कोई चारा नहीं खाये है। लेकिन उन्हें चारा घोटाले के नाम पर तो कभी अन्य घोटाले के नाम पर जेल भेज दिया जाता रहा है। उन्होंने यह भी कहा की साजिशकर्ताओं को यह लगा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों का बेटा है। और गरीबो के हित में हमेशा तैयार रहता हैं। इसलिए लालू यादव को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.