जदयू एमएलसी रामेश्वर महतो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के खिलाफ खोला मोर्चा

जदयू एमएलसी रामेश्वर महतो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के खिलाफ खोला मोर्चा

जदयू एमएलसी रामेश्वर महतो ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के खिलाफ खोला मोर्चा

बिहार से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां जदयू के एमएलसी रामेश्वर महतो ने अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रामेश्वर महतो का आरोप है कि उमेश कुशवाहा पार्टी को कमजोर करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि उमेश कुशवाहा चंद चापलूस लोगों से घिरे हैं और हम जैसे पार्टी के एमएलसी को भी नजरअंदाज किया जा रहा है, वह पार्टी की मजबूती के लिए काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि केवल अपनी मजबूती कैसे बनी रहे इसी रणनीति पर पार्टी में रहकर पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं, रामेश्वर महतो ने कहा कि उनकी आस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में है, और यह मुख्यमंत्री की बड़प्पन है कि उन्होंने उमेश कुशवाहा को दुबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया, लेकिन उमेश कुशवाहा पार्टी हित की बात करने वाले लोगों को किनारा कर रहे हैं, और जो लोग उनका चापलूसी करते हैं, उन्हीं के बीच रहना चाहते हैं, ताकि वह पार्टी की मजबूती में नहीं बल्कि अपनी मजबूती में विश्वास करते हैं, वही विधान पार्षद रामेश्वर महतो के ऐसे तल्ख बयान के बाद जदयू में घमासान मच गया है, रामेश्वर महतो ने कहा कि इस मामले को लेकर वह जल्द ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से भी मुलाकात करेंगे।