प्रियंका चोपड़ा की पोनीटेल ठीक करते दिखे निक जोनस, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ 

प्रियंका चोपड़ा की पोनीटेल ठीक करते दिखे निक जोनस, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ 


प्रियंका चोपड़ा की पोनीटेल ठीक करते दिखे निक जोनस, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ 

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। जिसमें वो कभी अपनी बेटी के साथ नजर आती है, तो कभी पति निक जोनस संग मस्ती करती दिखाई देती हैं। प्रियंका चोपड़ा के इन फोटोज और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसी बीच प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टग्राम हैंडल से एक नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ दिखाई दीं। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

File Photo


एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्मों-सीरीज से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा कभी अपनी बेटी मालती मैरी की क्यूट सी तस्वीर शेयर करती हैं, तो कभी अपने पति संग रोमांटिक अंदाज में नजर आती हैं। इन सब के बीच प्रियंका चोपड़ा ने एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस वीडियो में निक जोनस प्रियंका चोपड़ा के बालों की पोनीटेल ठीक करते हुए नजर आए। ऐसा करते देख निक जोनस की जमकर तारीफ हो रही है। इसको देखने के बाद लोग प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट करते हुए नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 'भारतीय नारी अपने पति से ये सब काम करा ही लेती है. जय भारतीय नारी'। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'निक जीजू धीरे-धीरे देसी होते जा रहे हैं'। एक अन्य फैन ने लिखा, 'निक जीजू जैसा कोई नहीं।'। इसके अलावा कई यूजर्स निक जोनस की जमकर तारीफ करते दिखाई दिए।