प्रशांत किशोर ने कहा CM Nitish ने अपने मुंह में दही क्यों जमाई हुई है, जो ललन सिंह से कहलवा रहे हैं

 प्रशांत किशोर ने कहा CM Nitish ने अपने मुंह में दही क्यों जमाई हुई है, जो ललन सिंह से कहलवा रहे हैं

 प्रशांत किशोर ने कहा CM Nitish ने अपने मुंह में दही क्यों जमाई हुई है, जो ललन सिंह से कहलवा रहे हैं

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार इतना गोल-गोल बातों को घुमाते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता होता है कि वो क्या बोल रहे हैं। नीतीश कुमार पक्ष में कुछ नहीं बोलते न ही विपक्ष में बोलते हैं। आगे प्रशांत किशोर ने कहा की नीतीश कुमार को कहना चाहिए कि लालू यादव और तेजस्वी यादव  के परिवार वाले भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं। नीतीश कुमार ने अपने मुंह में दही क्यों जमाया हुआ है,

जो ललन सिंह से कहलवा रहे हैं। ऐसी चीजें साबित करता है कि नीतीश कुमार क्या सोचते हैं। नीतीश कुमार को RJD और तेजस्वी यादव से प्रेम नहीं हुआ है। ये बात मैंने पहले भी सबसे कही है। नीतीश कुमार जो आज महागठबंधन में हैं, वो विशुद्ध दो कारणों से हैं। आगे उन्होंने कहा की आप नीतीश कुमार को नहीं जानते हैं, हम उनको बहुत अंदर से जानते हैं। नीतीश कुमार को कोई तेजस्वी यादव और RJD से प्यार नहीं है, मैं उनके साथ उनके घर में 1 साल से अधिक रहा हूं।