प्रशांत किशोर ने कहा RJD सरकार में आती है, तो समाज में असमाजिक तत्व बढ़ते हैं

प्रशांत किशोर ने कहा RJD सरकार में आती है, तो समाज में असमाजिक तत्व बढ़ते हैं

प्रशांत किशोर ने कहा RJD सरकार में आती है, तो समाज में असमाजिक तत्व बढ़ते हैं

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने राजद पर तंज कस्ते हुए उन्होंने कहा की RJD जब भी किसी गठबंधन में रही है या सरकार में रहती है, तो असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। ये हाल हम बिहार में देख रहे हैं कि पिछले चार-पांच महीनों से बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ रही है।

महागठबंधन बना था तब से लोगों के मन में आंशका है कि कानून व्यवस्था बिहार में बिगड़ेगी। कानून व्यवस्था की स्थिति महागठबंधन से पहले भी बहुत अच्छी नहीं थी। दूसरा कारण यह है कि जो यहां का गृह विभाग है, वो मुख्यमंत्री के अधीन है। कहीं न कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोकस शासन-प्रशासन व्यवस्था पर नहीं है। सीएम अपनी राजनीतिक मजबूरियों के कारण लाभ में पड़े हुए हैं। कभी भागकर इधर, तो कभी पलटकर उधर। जब आपका पूरा समय इस पर लगा हुआ है कि कौन सा राजनीतिक जोड़ बनाएं, किसको जोड़ें, किसको हटाएं, कैसे सरकार बचाएं, कैसे कुर्सी बचाएं, तो आपके पास समय कहां हैं कि आप कानून व्यवस्था देखिएगा।