बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी महोत्सव का किया आगाज 

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी महोत्सव का किया आगाज 

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीतामढ़ी महोत्सव का किया आगाज 

जानकी नवमी पर शनिवार को सीतामढ़ी महोत्सव का आगाज हो गया। दो दिवसीय सीतामढ़ी महोत्सव का उद्घाटन डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। 30 अप्रैल को कैलाश खेर के सूफी गायन के साथ इसका समापन होगा। मौके पर डिप्टी सीएम ने जानकी नवमी और माता सीता की धरती की महत्ता पर काफी कम बोले। विकास कार्यों एवं सरकार की उपलब्धियों पर अधिक जोर दिया। उन्होंने कहा कि एनएच 77 तक मेहसौल होते हुए जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण की स्वीकृति दे दी गई। मेहसौल में रेलवे ओवर ब्रिज वर्षों से लंबित था। उसका काम शुरू हो गया है। सीएम नीतीश कुमार की सोच हर जिला में मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की है। इस पर तेजी से काम किया जा रहा है। सदर अस्पताल को मिशन -60 के तहत विकसित एवं व्यवस्थित किया गया है।