बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठ दिसंबर को पहुंचेंगे तारापुर , देंगे कई बड़ी सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठ दिसंबर को पहुंचेंगे तारापुर , देंगे कई बड़ी सौगात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आठ दिसंबर को तारापुर पहुंचेंगे, जहां वे लगभग चार से पांच घंटे तक रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और विभागों के वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि, तारापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को कई सौगात भी देंगे। भीम बांध, तारापुर में व्यवहार न्यायालय और अन्य योजनाओं को लेकर बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं, साथ ही जनता के समस्याओं का समाधान भी करेंगे। 
 
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा, ''विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश ने तारापुर उप चुनाव में जनता से चुनाव बाद आने का वादा किया था। वादे के अनुसार मुख्यमंत्री तारापुर के लोगों से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जदयू विकास और विश्वास के साथ काम करती है। मुख्यमंत्री जो कहते हैं उसपर अटल रहते हैं। मुख्यमंत्री अपने एक दिवसीय दौरे में क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होंगे। जनता की बातों को सुनेंगे और उसे पूरा करेंगे। उप चुनाव में तारापुर की जनता ने मुख्यमंत्री के प्रति जो आस्था और विश्वास जताया है, उसे मुख्यमंत्री नहीं भूल सकते।''

नीतीश कुमार के कार्यक्रम की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार व डीएसपी पंकज कुमार सहित कई पदाधिकारी पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। ढोल पहाड़ी को विकसित हो जाने से क्षेत्र के आसपास के लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा, लोग आत्मनिर्भर बनेंगे। असरगंज थाना अध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह, असरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, असरगंज अंचल पदाधिकारी अनुज कुमार झा उपस्थित रहे।