वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़ हिंदू धर्म को अपनाया

वसीम रिजवी ने इस्लाम धर्म छोड़ हिंदू धर्म को अपनाया

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने  इस्लाम धर्म छोड़ हिंदू धर्म को अपनाने की बात कही है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि से उन्होंने सनातन धर्म ग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आपको बता दें कि, इस्लाम से संबंधित कई मुद्दों पर उनके दिए गये बयानों से खूब हंगामा मच चुका है।

वसीम ने कुरान की 26 आयतों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, आयतों को चुनौती देने के बाद कुछ लोगों ने वसीम को जान से मारने की धमकी भी दी थी। वहीं दूसरी तरफ, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका ख़ारिज करते हुए 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाया था। वसीम ने इस संबंध में एक वीडियो संदेश जारी करते हुए अपनी जान को खतरा बताया था।

वसीम रिजवी ने हिंदू धर्म अपनाने के पहले अपनी बात रखते हुए कहा था कि जब उनकी मौत हो तब उनका अंतिम संस्कार हिंदू परम्पराओं के अनुरूप की जाये, उन्हें दफनाया नहीं जाए बल्कि अग्नि संस्कार की जाये। इसके लिए उन्होंने यति नरसिंहानंद गिरि को नामित करते हुए उन्हें अग्नि संस्कार करने की अनुमति प्रदान की है। वसीम रिजवी उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं । ये एक लम्बे समय से इस पद आसीन थे। इन्होंने मायावती, अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ सरकारों के काल में अपना काम अंजाम दिया है। वे फिल्म निर्माता भी हैं।