मोकामा में सात दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ 

मोकामा में सात दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ 

मोकामा में सात दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ 

मोकामा नगर परिषद क्षेत्र में सात दिवसीय भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। नगर के तपस्वी गंगा घाट से कलश यात्रा के साथ समारोह का रंगारंग आगाज हुआ।अयोध्या के संतों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ही गंगा नदी का पवित्र जल भरकर कलश यात्रा शुरु हुई।वही 1501 युवतियों ने इस कलश यात्रा में भाग लिया। भव्य झांकी,हाथी-घोड़े,गाजे-बाजे और कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच यह कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गयी।रास्ते में भक्तों ने फूल बरसा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। वही रंग- बिरंगे परिधान में कलश यात्रा काफी आकर्षक दिख रही थी। कलश यात्रा में भजन-कीर्तन से पूरा इलाका परशुराममय हो गया। वही इस समारोह को लेकर मोकामा नगर परिषद क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है।कलश यात्रा में नगर के सभी प्रबुधजनों ने भी शिरकत की।