महिलायों के बहुमुखी विकास वाला बजट- लाजवंती झा

महिलायों के बहुमुखी विकास वाला बजट- लाजवंती झा

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने इस बार के बजट को महिलाओं के बहुमुखी विकास वाली बजट बताया है। आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बजट में महिला और बाल कल्याण मंतालय को 25,172 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है जो पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले 3 फीसदी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि इस बार के बजट में 16 लाख नौकरियां और प्रोत्साहन राशि दिये जाने से महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। वहीं उन्होंने महिला किसान सशक्तिकरण के लिए इसे  सराहनीय कदम बताया। साथ ही कहा कि इससे बहुत सारे लोगों को रोजगार मिलेगा। गांव और बैंकिंग सेवाओं को डिजिटलाइजेशन से जोड़ा जाएगा, जिससे शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास होगा।