लोजपा नेता सूरज भान सिंह के आवास पर होगा लोजपा अध्यक्ष के चुनाव का फैसला |

लोजपा नेता सूरज भान सिंह के आवास पर होगा लोजपा अध्यक्ष के चुनाव का फैसला |

गुरूवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया लोजपा नेता सूरज भान सिंह के निजी आवास पर तय की गयी। वही नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद दोपहर 3 बजे के बाद पशुपति कुमार पारस गुट की ओर से एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया जाएगा। इस चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए पशुपति कुमार पारस गुट की ओर से आज यानी गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक एलजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किए गए सूरजभान सिंह के आवास पर हो रही है। आपको बता दें पशुपति कुमार पारस शाम 5 बजे प्रेस कॉनफेरेन्स करेंगे जिसके बाद संभवतः उमीदवार का चयन हो जायेगा। तो अब सभी नेताओं की नजर आज शाम होने वाली पारस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर है।