करीना कपूर खान और सैफ अली खान आज मना रहे है अपने बेटे तैमूर का 5वां जन्मदिन

करीना कपूर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तैमूर को बर्थडे की शुभकामनाएं देते हुए एक अनमोल वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तैमूर के पहले जन्मदिन का बताया जा रहा है। वीडियो में तैमूर वॉक करते हुए दिख रहे हैं और अगले कुछ सेकंड में वॉक करते करते गिर जाते हैं। इस वीडियो में तैमूर अपनी फर्स्ट वॉक करते हुए बेहद क्यूट दिख रहे हैं।
इस अनमोल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'आपका पहला कदम औऱ आपका गिरना.... मैंने इसको बहुत गर्व के साथ रिकॉर्ड किया है। ये तुम्हारा पहला या आखिरी पतन नहीं है, मेरे बेटे लेकिन मुझे एक बात निश्चित रूप से पता है.... आप हमेशा अपने आप को उठाएंगे, बड़े कदम उठाएंगे और आगे बढ़ेंगे... क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो। करीना ने आगे लिखा, हैप्पी बर्थडे माय हार्टबीट... आपके जैसा कोई नही मेरे बेटे।'
आपको बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर ने कुछ वक्त एक दूसरे को डेट करने के बाद साल, 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया था। करीना कपूर खान कोरोना पॉजिटिव होने के चलते इन दिनों क्वारीनटीन में हैं।