सुनील सिंह के सदस्यता रद्द किये जाने पर शक्ति सिंह यादव का बड़ा बयान कहा... 

सुनील सिंह के सदस्यता रद्द किये जाने पर शक्ति सिंह यादव का बड़ा बयान कहा... 

सुनील सिंह के सदस्यता रद्द किये जाने पर शक्ति सिंह यादव का बड़ा बयान कहा... 

राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने  बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह की सदस्यता समाप्त किया गया। यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी का संकेत है। सत्त्त्ता के बल में चूर बिहार के अचेत व थके हुए शासक ने विपक्ष के शब्द को सहन नहीं किया और सदस्यता खत्म करने पर अड़े रहे। वही आगे उन्होंने तंज कस्ते हुए कहा की सदन के अन्दर कई कड़वी बातें होती है,

परन्तु इस तरह का निर्णय लोकतंत्र में तानाशाह ही ले सकता है, लोकतांत्रिक व्यक्ति नहीं। जदयू-भाजपा के कई सदस्य सदन के अन्दर विपक्ष पर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं परन्तु वो सत्त्त्त प्रतिष्ठान से जुड़े हुए इसलिए उनके सारे अपराध क्षम्य है। लालू प्रसाद पर भी कई अशोभनीय टिप्पणी सत्त्त्ता प्रतिष्ठान के सदस्यों ने किया क्या है उनकी सदस्यता को समाप्त करने हेतु आचार समिति को भेजा गया? स्वयं मुख्यमंत्री ने सदन के अन्दर अशोभनीय बातें कही, क्या वह आचार समिति के दायरे में नहीं आते? है.