दिल्ली की जनता के लिए गुड न्यूज, अगले दो महीनों में सड़कों पर उतरेंगी 500 नई इलेक्ट्रिक बसें

अगले दो माह में दिल्ली की सड़कों पर 500 नयी इलेक्ट्रिक बसों उतारी जाएंगी तथा वर्ष के अंत तक 1,000 और बसें सड़कों पर होंगी जिससे सभी के लिए स्वच्छ, अधिक सुविधाजनक परिवहन विकल्प सुनिश्चित होंगे।

दिल्ली की जनता के लिए गुड न्यूज, अगले दो महीनों में सड़कों पर उतरेंगी 500 नई इलेक्ट्रिक बसें
Electric Bus

दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अगले दो महीनों में राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर 500 नयी इलेक्ट्रिक बसें उतरेंगी। इलेक्ट्रिक बसों के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में शामिल किए जाने को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद परिवहन मंत्री ने बताया कि इस वर्ष के अंत तक सरकार कुल 1000 बसों को सड़कों पर उतारेगी।

पंकज सिंह ने कहा, हम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को तेजी से बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अगले दो माह में दिल्ली की सड़कों पर 500 नयी इलेक्ट्रिक बसों उतारी जाएंगी तथा वर्ष के अंत तक 1,000 और बसें सड़कों पर होंगी जिससे सभी के लिए स्वच्छ, अधिक सुविधाजनक परिवहन विकल्प सुनिश्चित होंगे।

उन्होंने कहा, नयी इलेक्ट्रिक बसों को जल्द से जल्द शुरू किया जाना चाहिए, ताकि बिना देरी के लोगों को इसका लाभ मिल सके। इन बसों को सार्वजनिक परिवहन में शामिल करके हम दिल्ली को देश की ईवी राजधानी बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रहे हैं।