मंगलुरु में हिंदूवादी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, बवाल के बाद 6 मई तक निषेधाज्ञा लागू

मंगलुरु के निकट सुरथकल में जुलाई 2022 में हुई हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपी एवं हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद बढ़े तनाव के बीच पुलिस ने शुक्रवार से छह मई तक पूरे शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

मंगलुरु में हिंदूवादी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, बवाल के बाद 6 मई तक निषेधाज्ञा लागू

मंगलुरु के निकट सुरथकल में जुलाई 2022 में हुई हत्या के एक मामले के मुख्य आरोपी एवं हिंदूवादी कार्यकर्ता सुहास शेट्टी की हत्या के बाद बढ़े तनाव के बीच पुलिस ने शुक्रवार से छह मई तक पूरे शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। सुहास शेट्टी की गुरुवार देर शाम मंगलुरु शहर के बाजपे पुलिस थाना क्षेत्र में एक अज्ञात समूह ने हत्या कर दी थी।

पुलिस की जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम लगभग 8:27 बजे, मंगलुरु सिटी पुलिस के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत किन्नीपदावु क्रॉस के पास हमला और हत्या की घटना की सूचना मिली। उस समय सुहाष शेट्टी,  संजय, प्रज्वल, अन्वित, लतीश और शशांक के साथ वाहन (केए-12-एमबी-3731) में यात्रा कर रहा था। इस वाहन को स्विफ्ट कार और पिकअप वाहन में यात्रा कर रहे हमलावरों के एक समूह ने रोक लिया। 5 से 6 की संख्या में आए हमलावरों ने सुहाष शेट्टी पर घातक हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उन्हें तुरंत ए.जे. अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

सुहास शेट्टी मर्डर केस को लेकर 6 मई तक मंगलुरु में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। सुहास का आज अंतिम संस्कार होगा जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आस पास के 5 जिलों के SP की स्पेशल पोस्टिंग की गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुहास की अंतिम यात्रा पर जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिली है, लेकिन कुछ हिन्दू संगठन इसकी मांग कर रहे हैं।