खेसारी लाल का नया गाना 'अहिरान' का टीजर आउट, गाना जल्द होगा रिलीज

खेसारी ने कहा, आज भोजपुरी म्यूजिक का स्तर तेजी से ऊँचा उठ रहा है, और यह तभी संभव है जब दर्शक सकारात्मक और सांस्कृतिक गीतों को बढ़ावा दें।

खेसारी लाल का नया गाना 'अहिरान' का  टीजर आउट, गाना जल्द होगा रिलीज
Khesari Lal yadav new song Ahiran teaser out

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने फैंस के लिए नया म्यूज़िकल धमाका लेकर आ रहे हैं। उनका नया गाना 'अहिरान'  का टीज़र सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। टीज़र को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और अब सभी को बेसब्री से गाने के रिलीज़ का इंतजार है। गाने को खेसारी लाल यादव और गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ दी है। दोनों की जोड़ी पहले भी कई हिट गानों में साथ नजर आ चुकी है, और इस बार भी दर्शकों को धमाल मचाने की उम्मीद है। गाने में ग्लैमर और आकर्षण का तड़का लगाने के लिए आकांक्षा पुरी और चाहत सिंह को फीचर किया गया है, जिनका जलवा टीज़र में साफ दिखाई देता है।

गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि 'अहिरान' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि मनोरंजन का सुपर डोज है। खेसारी ने कहा, आज भोजपुरी म्यूजिक का स्तर तेजी से ऊँचा उठ रहा है, और यह तभी संभव है जब दर्शक सकारात्मक और सांस्कृतिक गीतों को बढ़ावा दें। उन्होंने यह भी बताया कि शिल्पी राज, आकांक्षा पुरी और चाहत सिंह के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा और सभी कलाकारों ने अपने किरदार में जान डाल दी है। खेसारी ने कहा, "हमारी कोशिश रही है कि यह गाना न केवल कानों को अच्छा लगे, बल्कि दिल को भी छू जाए।" 

फिलहाल, 'अहिरान' का टीज़र सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूट्यूब पर इसके व्यूज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं। खेसारी लाल यादव के प्रशंसकों को इस गाने से एक बार फिर धमाकेदार हिट की उम्मीद है। टीज़र देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि यह गाना भोजपुरी म्यूज़िक इंडस्ट्री में एक और नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।