बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी करने वाला युवक हुआ गिरफ्तार।

बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 में धांधली के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने पटना जिले के सिगोड़ी थाना क्षेत्र के हादीनगर निवासी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया है। उस पर एक अभ्यर्थी को परीक्षा पास कराने के लिए 9 लाख रुपये में सेटिंग कराने का आरोप है।

EOU की जांच में क्या सामने आया?

रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2023 को नालंदा के बिहारशरीफ स्थित आवासीय मॉडल मध्य विद्यालय, भैंसासुर परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी धनंजय कुमार पकड़ा गया था। उसके एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीर मेल नहीं खा रही थी और उसके पास ब्लूटूथ डिवाइस मिला था।

जांच एजेंसी के अनुसार, श्रवण कुमार ने पूछताछ में बताया कि सेटर नीरज के माध्यम से धनंजय को पास कराने के लिए ₹9 लाख की डील हुई थी। पहले दूसरे सॉल्वर को परीक्षा में बैठाने की योजना थी, लेकिन उसके नहीं पहुंचने पर ब्लूटूथ के जरिए नकल कराने की कोशिश की गई।

EOU के मुताबिक, इस मामले में PhonePe से ₹20,000 लेने की बात भी सामने आई है। श्रवण कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।