Pahalgam Terror Attack को लेकर बड़ा खुलासा, आतंकियों ने कैमरे लगे हेलमेट पहने थे, कत्लेआम की वीडियोग्राफ़ी की
कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों ने कैमरे लगे हुए हेलमेट को पहना था और पूरे कायराना करतूत की वीडियोग्राफी की।
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आतंकियों ने कैमरे लगे हुए हेलमेट को पहना था और पूरे कायराना करतूत की वीडियोग्राफी की। तीन आतंकियों ने सभी को इकट्ठा किया और उसके बाद नाम और मजहब पूछकर गोली मार दी। आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद बुधवार सुबह सऊदी अरब से लौटने पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हवाई अड्डे पर बैठक की और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे।







