टिम कुक का बड़ा फैसला: एप्पल के सीईओ पद से इस्तीफा, जॉन टर्नस संभालेंगे कमान

टिम कुक ने एप्पल के सीईओ पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। 1 सितंबर से जॉन टर्नस होंगे नए सीईओ। जानें एप्पल में इस बड़े बदलाव की पूरी कहानी।

टिम कुक का बड़ा फैसला: एप्पल के सीईओ पद से इस्तीफा, जॉन टर्नस संभालेंगे कमान
Tim Cook

दुनिया की सबसे बड़ी तकनीकी कंपनियों में शामिल Apple में नेतृत्व परिवर्तन का ऐलान हो गया है। कंपनी के लंबे समय तक सीईओ रहे Tim Cook अब अपने पद से हटने जा रहे हैं। उनकी जगह मौजूदा हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख John Ternus को नया सीईओ बनाया जाएगा।

यह बदलाव 1 सितंबर से लागू होगा। हालांकि टिम कुक कंपनी से पूरी तरह अलग नहीं होंगे, बल्कि एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करते रहेंगे।

15 साल का कार्यकाल, नई ऊंचाइयों पर पहुंची कंपनी
Tim Cook ने साल 2011 में Steve Jobs के बाद कंपनी की कमान संभाली थी। उनके नेतृत्व में एप्पल ने जबरदस्त विस्तार किया और कंपनी का मार्केट वैल्यूएशन करीब 4 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

इस दौरान आईफोन, मैकबुक, आईपैड और आईपॉड जैसे प्रोडक्ट्स की सप्लाई चेन को मजबूत करने में उनकी बड़ी भूमिका रही।

सप्लाई चेन से लेकर भारत पर फोकस तक बड़े फैसले
सीईओ के तौर पर टिम कुक ने कई रणनीतिक बदलाव किए। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग के लिए सिर्फ चीन पर निर्भरता कम की और भारत जैसे बाजारों पर ध्यान बढ़ाया। इसका सकारात्मक असर कंपनी के कारोबार पर भी देखने को मिला। इसके अलावा उन्होंने एप्पल की वैश्विक सप्लाई चेन को ज्यादा मजबूत और प्रभावी बनाया।

जॉन टर्नस के सामने नई चुनौती
अब John Ternus के सामने कंपनी को आगे बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वह फिलहाल एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख हैं और कंपनी के कई बड़े प्रोडक्ट्स से जुड़े रहे हैं।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने उन्हें अगला सीईओ चुनते हुए भरोसा जताया है कि वह कंपनी को नई दिशा देंगे।

आगे क्या करेंगे टिम कुक
सीईओ पद छोड़ने के बाद Tim Cook एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के रूप में कंपनी की रणनीति, विस्तार और नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाते रहेंगे।