राहुल गांधी का बड़ा हमला: चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट सही है या फर्जी?

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में 40 लाख 'रहस्यमयी' वोटर जोड़े गए।

राहुल गांधी का बड़ा हमला: चुनाव आयोग बताए, वोटर लिस्ट सही है या फर्जी?
Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग (Election Commission) को कठघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश की वोटर लिस्ट (Voter List) पर अब जनता को भरोसा नहीं रहा क्योंकि इसमें भारी गड़बड़ी है।

राहुल गांधी ने मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा— हमने बार-बार डेटा मांगा लेकिन चुनाव आयोग ने ना जवाब दिया, ना डेटा।

'महाराष्ट्र चुनाव में हुई वोट की चोरी, 40 लाख वोटर्स का कोई रिकॉर्ड नहीं'
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र चुनाव (Maharashtra Elections) में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई। उन्होंने कहा कि करीब 40 लाख वोटर ऐसे हैं जो रहस्यमयी तरीके से वोटर लिस्ट में जोड़े गए हैं।

उन्होंने कहा, क्या सही लोगों को वोट डालने दिया जा रहा है? क्या फर्जी वोटर्स को एंट्री दी जा रही है? ये सवाल अब पूरे देश में उठ रहे हैं।

'जनता का भरोसा टूटा, चुनाव आयोग दे जवाब'
राहुल ने कहा कि जब जनता को ही वोटर लिस्ट पर भरोसा नहीं रहेगा, तो फिर लोकतंत्र (Democracy) की नींव कैसे मजबूत रह पाएगी? उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पारदर्शिता से काम नहीं कर रहा। Electronic Data क्यों नहीं दिया गया? हमारे आग्रह के बावजूद हमें ECI ने ना तो डेटा दिया, ना ही कोई सफाई।

'Anti-incumbency BJP पर असर क्यों नहीं डालती?'
राहुल गांधी ने आगे कहा कि लोकतंत्र में सत्ता विरोधी भावना (Anti-Incumbency) एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर यह असर नहीं करती। हरियाणा और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में एग्जिट पोल कुछ और बताते हैं, लेकिन नतीजे अचानक बदल जाते हैं। हमारे खुद के इंटरनल सर्वे भी कुछ और कहते हैं। क्या यह सब यूं ही हो रहा है?" राहुल गांधी ने सवाल किया।

'ECI को जवाब देना ही होगा, ये सिर्फ चुनाव नहीं, लोकतंत्र का भविष्य है'
राहुल गांधी ने अंत में कहा कि यह सिर्फ चुनाव की बात नहीं, बल्कि देश के संविधान और लोकतंत्र के भविष्य की बात है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट से जुड़ी सभी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए।